Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव के घर आयकर विभाग का छापा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव के घर आयकर विभाग का छापा

हिमा अग्रवाल

, शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (12:54 IST)
मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में आज शनिवार सुबह से ही अखिलेश यादव के करीबी RSL ग्रुप के मालिक मनोज यादव के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की 12 गाड़ियों का काफिला मनोज यादव के घर पर पहुंचा। छापेमारी की टीम जब मनोज के घर पहुंची तो वे घर ही मौजूद थे। लगभग 4 घंटे से आयकर विभाग की टीम मनोज से पूछताछ कर रही है।

webdunia
 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते है आरसीएल ग्रुप के मालिक मनोज यादव। करीबियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं जिसके चलते सपा सुप्रीमो के नजदीकियों के यहां छापेमारी की जा रही है।
 
मनोज के पूरे घर को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है और किसी को भी घर के अंदर जाने-आने की अनुमति नहीं है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंसी गोहरा में मनोज यादव रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

International Migrants Day: क्‍या है विश्‍व प्रवासी दिवस मनाने के पीछे वजह, क्‍या है इतिहास?