Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ग्रेटर नोएडा में एलियन जैसी वस्तु देखने उमड़ी भीड़, सच जानकर आपको भी आ जाएगी हंसी

हमें फॉलो करें ग्रेटर नोएडा में एलियन जैसी वस्तु देखने उमड़ी भीड़, सच जानकर आपको भी आ जाएगी हंसी
, रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (07:09 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थानीय लोग आकाश में उड़ रही एक अजीब सी चीज को देखकर शनिवार को घबरा गए। कुछ लोगों ने इसे एलियन समझ लिया और देखते ही देखते इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि बाद में पता चला कि यह वस्तु ‘आयरन मैन’ के आकार का गुब्बारा था।

अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने सुबह दनकौर इलाके में आसमान में यह वस्तु देखी, जो बाद में भट्टा परसौल गांव के निकट नहर में गिरी। इसके आस-पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ लोगों को लगा कि यह वस्तु कोई एलियन (दूसरे ग्रह का प्राणी) है।
 
दनकौर के थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि यह हवा से भरा गुब्बारा था जो बाद में नहर के पास झाड़ियों में फंस गया था। गुब्बारे का एक हिस्सा नहर के बहते जल को छू रहा था, जिसके कारण गुब्बारा थोड़ा-थोड़ा हिल रहा था। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कुछ लोगों को यह वस्तु अजीब प्रतीत हो रही थी।
 
पांडे ने कहा कि गुब्बारे में कुछ भी हानिकारक नहीं था, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस गुब्बारे को किसने उड़ाया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ विवाद पर गृहमंत्री बोले- हम अपनी एक-एक इंच जमीन को लेकर सजग, कोई इसे नहीं ले सकता