Dev Deepawali festival: देव दीपावली उत्सव में 3D Laser Show के जरिए दिखाया जाएगा काशी का इतिहास
अहिल्याबाई होलकर के प्रयासों को भी दिखाया जाएगा
Publish Date: Thu, 14 Nov 2024 (12:03 IST)
Updated Date: Thu, 14 Nov 2024 (12:09 IST)
3D Laser Show in Dev Deepawali festival in Kashi : वाराणसी में देव दीपावली (Dev Deepawali) उत्सव में 3डी लेजर शो (3D laser show) के जरिए काशी का इतिहास, संतों और ऋषियों की कहानियां और गंगा नदी के 'धरती पर अवतरण' के महत्व को दिखाया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) को मनाई जाती है। इस साल यह उत्सव 15 नवंबर को मनाया जाएगा।
ALSO READ: Dev Diwali 2024: वाराणसी में कब मनाई जाएगी देव दिवाली?
काशी के समृद्ध आध्यात्मिक और पौराणिक इतिहास को जीवंत करेंगे : वाराणसी के मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने बताया कि इस भव्य समारोह में प्रतिष्ठित दीपमाला और प्रसिद्ध गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, लेकिन इसका मुख्य आकर्षण मल्टीमीडिया अनुभव होगा, जो काशी के समृद्ध आध्यात्मिक और पौराणिक इतिहास को जीवंत कर देगा।
ALSO READ: Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर कब, कहां और कितने दीपक जलाएं?
अहिल्याबाई होलकर के प्रयासों को भी दिखाया जाएगा : मंडलायुक्त ने कहा कि इस शो में मंदिरों और कुंडों के जीर्णोद्धार में अहिल्याबाई होलकर के प्रयासों के साथ-साथ गंगा नदी के धरती पर अवतरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इसके साथ ही देव दीपावली क्यों मनाई जाती है और गंगा के धरती पर अवतरण की कहानी भी पर्यटक देख सकेंगे। लेजर शो को प्रसारित करने के लिए तकनीशियन तथा इंजीनियरों की लगभग 200 से अधिक लोगों की टीम घाट पर काम कर रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta