Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर से उठा धुआं, इमरजेंसी लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

Advertiesment
keshav prasad maurya
Keshav Prasad Morya : उत्तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर से शनिवार को अचानक धुंआ निकलने से हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्टर की तुरंत लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में सवार उपमुख्यमंत्री मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर, जो लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भर रहा था, टेक्निकल खराबी की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। 
 
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तकनीकी टीम हेलिकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है।
edited by : Nrapenra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

24 साल पुराने पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को राहत, हाईकोर्ट ने किया बरी