Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लड़कों के हाफ पेंट पहनने पर खाप पंचायत का अजीब फरमान, नरेश टिकैत नाराज

हमें फॉलो करें लड़कों के हाफ पेंट पहनने पर खाप पंचायत का अजीब फरमान, नरेश टिकैत नाराज

हिमा अग्रवाल

, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (23:54 IST)
पश्चिमी उत्तरप्रदेश में खाप अपने बेतुके बयान के लिए चर्चा में रहती है। अभी तक खाप पंचायत लड़कियों के छोटे कपड़े, जींस पहनने या मोबाइल रखने पर अपना फरमान सुनाती थी, लेकिन इस बार बालियान खाप पंचायत के मुखिया और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने लड़कों के हाफ पेंट यानी नेकर पहने पर नाराजगी जाहिर की है।
 
बागपत में बालियान खाप के मुखिया नरेश टिकैत मीडिया से बात करते हुए बेतुका बयान देकर एक विवाद को जन्म दे दिया है। टिकैत ने लड़कों के हाफ पेंट पहने पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि आजकल गांव और बाजारों में युवा पीढ़ी हाफ पेंट पहनकर घूम रही है। ये किसी तरह से भी उचित नही ठहराया जा सकता है। (file photo)
 
उनके इस बयान का समर्थन करते हुए बुजुर्गों ने कहा कि हाफ पेंट पर प्रतिबंध लगाया जाए। नरेश टिकैत ने कहा कि पहले भी हमने लड़कियां जींस पहनने का विरोध किया। हम कामयाब रहे, लड़कियां और बच्चियां मान गईं। हम 90 प्रतिशत रोक लगाने कामयाब रहे। जब आप कोई रोक लगाते हो तो थोड़ा बहुत विरोध होता है, लेकिन धीरे-धीरे लोग समझ जाते हैं, इसलिए अब युवा पीढ़ी को भटकने से बचाने के लिए अब लड़कों के हाफ पेंट पहनने पर रोक लगानी होगी।
 
आज दुनियाभर के लोग चांद पर पहुंच रहे है, देश 21वीं सदी की सोच बात करता है। ऐसे में नरेश टिकैत 18वीं सदी की सोच रखते हुए नजर आ रहे हैं। टिकैत ने कहा कि लड़कों के हाफ पेंट पहनने पर पाबंदी लगा दी जाए। वे बाजारों में हाफ पेंट पहनकर घूम रहे हैं, इसे किसी भी तरीके से सही नही ठहराया जा सकता है। 
 
टिकैत के इस फरमान पर प्रश्न उठता है कि यदि लड़के हाफ पेंट पहन रहे है तो इसमे नरेश टिकैत को आपत्ति क्यों? आधुनिक दौर में जिसका जो मन करेगा वो वही पहनेगा, नरेश टिकैत किसी को बताने वाले कौन हैं कि क्या पहना जाए और क्या ना पहना जाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'यूनिवर्स बॉस' Chris Gayle टी-20 में 1000 छक्कों के शिखर पर पहुंचे