Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड जफर गिरफ्तार, पोस्टर लगाने के बाद भड़की थी हिंसा

हमें फॉलो करें कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड जफर गिरफ्तार, पोस्टर लगाने के बाद भड़की थी हिंसा
, शनिवार, 4 जून 2022 (14:18 IST)
लखनऊ। कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड जफर हयात को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। माना जा रहा है कि हयात द्वारा पोस्टर लगाने के बाद ही हिंसा भड़की थी। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुसलमानों की भीड़ जुटी थी। 
 
पोस्टर में 3 जून को मुसलमानों से कारोबार बंद रखने की अपील की गई थी साथ ही 5 जून को मुसलमानों से जेल भरो आंदोलन की अपील की गई थी। पोस्टर में लिखा गया- नामूसे रसालत के लिए मुसलमानों से जेल भरो आंदोलन की अपील, 5 जून 2022, इतवार, सुबह 11:30 बजे, रजबी रोड, कानपुर हजरत सादिक शाह की दरगाह चौराहे से। 
 
पोस्टर में यह भी लिखा गया- जबरन दुकानें बंद नहीं कराई जाएंगी। गैर मजहबी भाइयों पर कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा, न ही बंदी के दिन कोई जुलूस, धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि परिवार का मानना है कि हयात को जबरन फंसाया गया है। 
 
पुलिस कमिश्नर विजय मीणा के मुताबिक इस मामले में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 45 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। हिंसा मामले में अब तक 3 FIR दर्ज हो चुकी हैं। दो FIR पुलिस द्वारा दर्ज की गई हैं, जबकि एक यतीमखाना के पास चंदेश्वर हाते में रहने वाले लोगों ने दर्ज करवाई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चर्चित मुद्दा: कश्मीर में टारगेट किलिंग और कश्मीरी पंडितों का पलायन मोदी-शाह की जोड़ी के सामने सबसे बड़ा चैलेंज?