Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मथुरा में महंत की हत्या करने आए थे 11 बदमाश, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मथुरा में महंत की हत्या करने आए थे 11 बदमाश, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
, बुधवार, 8 नवंबर 2023 (11:12 IST)
Mathura news in hindi : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के किशोरी कुंज आश्रम के महंत की हत्या करने आए 11 बदमाशों को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में 4 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों की टीम ने मंगलवार आधी रात को वृन्दावन इलाके में पानीघाट के पास 11 लोगों को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 4 बदमाश जख्मी हो गए। बाद में सभी 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि ये बदमाश किशोरी कुंज आश्रम के महंत स्वामी राज की हत्या करने के इरादे से एकत्र हुए थे। स्वामी राज का अपने बेटे केशव दास से विवाद है। बिहार की जेल में बंद केशव दास को मंगलवार को बिहार की पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लेकर आई थी।
 
सिंह ने बताया कि केशव दास ने आश्रम विवाद को लेकर इन 11 लोगों को अपने पिता की हत्या करने के लिए कहा था।
 
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान बिपिन, टीटू, अजय और राज सिकरवार के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से चार बिहार के हैं और बाकी उत्तर प्रदेश के हैं। आरोपियों के कब्जे से एक कार, चार तमंचे, कई कारतूस, लोहे की रॉड, रस्सी, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए। 
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में 75 फीसदी आरक्षण की तैयारी, किस वर्ग को मिलेगा कितना रिजर्वेशन?