Publish Date: Wed, 03 Jun 2020 (18:16 IST)
Updated Date: Wed, 03 Jun 2020 (18:19 IST)
सहारनपुर। जिले की बेहट थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर बसपा प्रमुख और उनकी मां के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ पोस्ट डालने वाले व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सदर, विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी सुमीत सिंह राजपूत ने 2 जून को फेसबुक पर बसपा प्रमुख मायावती और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस संबंध में पार्टी की ओर से बेहट थाने में प्राप्त शिकायत के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ बजे पुलिस ने आरोपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। (भाषा)