Publish Date: Mon, 14 Oct 2024 (12:36 IST)
Updated Date: Mon, 14 Oct 2024 (12:40 IST)
MBBS student commits suicide: जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सफेदाबाद (Safedabad) कस्बे में स्थित प्राइवेट हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) के एक छात्र का शव छात्रावास में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पता लगा कि उपस्थिति कम होने के चलते छात्र विकास प्रसाद यादव को आशंका थी कि वह फेल हो जाएगा। वह वाराणसी जिले के एक चिकित्सक का पुत्र था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद 12 अक्टूबर को वाराणसी से यादव के पिता डॉ. ओमप्रकाश यादव व अन्य परिजन आए। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में उपस्थिति कम होने से विकास तनाव में था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।
शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी है। विकास के बड़े भाई चंद्रशेखर ने बताया कि 5 दिन पहले वह भाई की खैरियत पूछने हिंद मेडिकल कॉलेज आए थे। उन्होंने विकास से घर चलने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta