Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP : लखनऊ में व्यापार मंडल अध्यक्ष की हत्या, गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

हमें फॉलो करें UP : लखनऊ में व्यापार मंडल अध्यक्ष की हत्या, गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

अवनीश कुमार

, रविवार, 20 दिसंबर 2020 (21:39 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में देर शाम लखनऊ के मोहनलालगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत कुमार अपने ईट के भट्टे पर जा रहे थे। इस दौरान पहले से ही सड़क पर घात लगाए बैठे बदमाशों ने सुजीत कुमार के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

खुद को बचाने के लिए सुजीत ने जब अपनी सफारी गाड़ी तेजी से आगे बढ़ाई तो बदमाशों ने घेरकर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान सुजीत कुमार गोलियां लग गईं।

गोलियों आवाज से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लोग तत्काल सुजीत को मेदांता अस्पताल लेकर गए, डॉक्टरों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मेदांता अस्पताल पहुंचे और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से पुलिस को एक तमंचा और 8 कारतूस बरामद हुए हैं।

घटना को लेकर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। हत्या किन कारणों से हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटेन में Coronavirus का नया स्ट्रेन मिलने से खौफ में दुनिया, कई देशों ने उड़ानों पर लगाई रोक