Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मस्जिद के वकील वारसी का स्पष्टीकरण, जुमा मस्जिद नाम से गलत बोर्ड भेजा गया

Advertiesment
हमें फॉलो करें sambhal jama maszid

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

संभल (यूपी) , बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (16:22 IST)
Wrong board with name Juma Masjid:  शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid), संभल के वकील शकील अहमद वारसी (Warsi) ने बुधवार को कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा 'जुमा मस्जिद' नाम से भेजा गया साइन बोर्ड गलत है, क्योंकि यह मस्जिद पहले से ही शाही जामा मस्जिद के नाम से प्रसिद्ध है। वारसी ने बातचीत में कहा कि यह नया विवाद है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। बोर्ड भेजने की जरूरत क्या पड़ रही थी और जो बोर्ड पहले से लगा हुआ था, उसे ही लगा रहने देते।ALSO READ: संभल की जामा मस्जिद पर लगे साइन बोर्ड को बदल सकता है ASI, जानिए वजह
 
इस पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी : उन्होंने कहा कि मस्जिद के प्रबंधन के साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वकील और उच्चतम न्यायालय के वकील से सलाह-मशविरे के बाद इस पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। एएसआई ने एक नया साइन बोर्ड भेजा है जिसमें मस्जिद का नाम 'जुमा मस्जिद' लिखा गया है।ALSO READ: संभल जामा मस्जिद में अनुष्ठान की कोशिश, 3 लोगों को लिया हिरासत में

एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने पहले कहा था कि मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगा था, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर इसे हटाकर 'शाही जामा मस्जिद' लिखा बोर्ड लगा दिया। नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम 'जुमा मस्जिद' के अनुसार बनाया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीएम हेल्‍पलाइन में बढ़ा लोगों का भरोसा, 17 हजार से ज्‍यादा शिकायतें दर्ज, विभागों को क्‍यों नहीं दिख रही लोगों की तकलीफें