Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मंदिर से घंटा गायब, पुजारी की ईंट मारकर हत्या

हमें फॉलो करें मंदिर से घंटा गायब, पुजारी की ईंट मारकर हत्या
, मंगलवार, 24 मई 2022 (14:37 IST)
बाराबंकी। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र के ब्रह्मदेव मंदिर में एक पुजारी की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह पूजा करने पहुंचे भक्तों ने पुजारी का खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग वत्स ने मंगलवार को बताया कि बाबूपुर मजरे दरांवा गांव स्थित ब्रह्मदेव में एक धार्मिक स्थल के बरामदे में पुजारी बालकराम यादव (62) की हत्या का मामला सामने आया है। 
 
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच की। जांच में पता लगा कि मंदिर से एक घंटा गायब है। पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पुजारी यादव के परिवार में कोई नहीं है। दो बहनें थी, जिनकी शादी हो गई। उसके बाद से यादव ब्रह्मदेव के स्थल पर रहकर पूजा पाठ करते थे। उनके नाम 2 बीघा जमीन भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NHA ने लांच किया आभा ऐप, जानिए क्या है इसमें खास?