Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP : संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें police post will be built in front of Shahi Jama Masjid in Sambhal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

संभल (यूपी) , शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (19:14 IST)
Sambhal Uttar Pradesh News : संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए कोट पूर्वी मोहल्ले में स्थित शाही जामा मस्जिद के सामने नई चौकी बनाने का फैसला लिया है। इस पुलिस चौकी पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। इस पुलिस चौकी के लिए जमीन की नपाई का काम काम शुरू हो गया है। 
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने यह जानकारी दी। हालांकि चौकी का नाम क्या होगा, इसे लेकर उन्होंने अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। संभल में सुरक्षा की दृष्टि से नई पुलिस चौकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी।
उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अन्ना हजारे बोले- मनमोहन सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ थे, उन्‍होंने अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी