Publish Date: Mon, 02 May 2022 (17:57 IST)
Updated Date: Mon, 02 May 2022 (18:02 IST)
बिजनौर (उत्तरप्रदेश)। बिजनौर जिले में ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे 18 वर्षीय एक मजदूर ने साथ रह रही अपनी 9 साल की सगी भानजी से सोमवार को कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिवालाकलां थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी कर रहे एक परिवार की 9 वर्षीय बच्ची को उसके सगे मामा ने अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के वक्त बच्ची के परिवार के बाकी सदस्य ईंट पाथने गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।