Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दादी के कानों से खून बहता देख छात्रा को आया गुस्सा, बदमाशों को सिखाया सबक

हमें फॉलो करें दादी के कानों से खून बहता देख छात्रा को आया गुस्सा, बदमाशों को सिखाया सबक

हिमा अग्रवाल

, रविवार, 11 दिसंबर 2022 (11:12 IST)
मेरठ। खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी, सुभद्रा कुमार चौहान की यह पंक्तियां उस समय याद आ गई जब एक छात्रा अकेले ही दो बदमाशों से भिड़ गई। दरअसल यह छात्रा अपनी दादी के कानों से बहता खून न देख सकी और पल भर में बदमाश के गिरेबान को पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया।
 
मामला मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र का है, जहां शनिवार की शाम बीकॉम थर्ड ईयर की रिया गाजियाबाद से मेरठ अपनी दादी और मां के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। अचानक से पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने के कुंडल लूटे तो रिया उन पर टूट पड़ी और दादी के आधा कुंडल वापस ले लिया।
 
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बहन-बेटियों की सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी ने विगत शुक्रवार को कानपुर में महिलाओं और बेटियों के साथ अपराध करने करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह वह सुधर जायें, वरना सीसीटीवी में कैद होने पर अगले चौराहे पर पुलिस से एनकाउंटर कर देगी। उनके इस कथन की बानगी मेरठ में देखने को मिली।
 
यहां कुंडल लूट की घटना शनिवार शाम को हुई, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक मर्दानी बेटी रिया हथियार लैस बदमाशों से भिड़ गई, छात्रा के साहस की यह कहानी वहां लगे एक घर के सीसीटीवी में कैद हो गया। वही पुलिस ने घटना के महज 6 घंटे के अंदर दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया।
 
webdunia
मोदी नगर क्षेत्र की रहने वाली रिया बीकॉम थर्ड ईयर की छात्रा है, वह शनिवार शाम में अपनी दादी संतोष और मां के साथ मेरठ रिश्तेदारी में आ रही थी। जैसे ही लह मेरठ लालकुर्ती क्षेत्र स्थित छोटा बाजार में 5.30 बजे के आसपास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने संतोष कुंडल खींच लिए।
 
पोती ने दादी के कुंडल खींचते हुए देखे और वह अपने को रोक नही पायी, उसने बदमाशों की बाइक को धक्का दिया, वह गिर पड़े। हिम्मत दिखाते हुए रिया ने बदमाशों का गिरेबान पकड़ लिया, बदमाशों से कुंडल का आधा हिस्सा छीन लिया, लेकिन इसी बीच बदमाश भाग खड़े हुए। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। बदमाशों और रिया की भिडंत सीसीटीवी में कैद हो गई।
 
पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास करतज हुए लालकुर्ती क्षेत्र में ट्रेस कर लिया। पुलिस ने लूट की घटना के बाद मात्र 6 घंटे के भीतर सचिन और शिवम को थाना लालकुर्ती के बूचडी रोड पर घेर लिया। अपने को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर खोल दिया, आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जो बदमाशों के पैर में लगी है।
 
घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान सचिन निवासी पल्लवपुरम और शिवम निवासी कंकरखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस शिवम और सचिन का अपराधिक इतिहास तलाश कर रही है।
 
इस निडर बेटी रिया के परिजनों का कहना है कि उसके पिता-दादा नही है, पिता के अभाव ने निडर बनने की प्रेरणा दी है। छात्रा का कहना है कि यदि घटना के समय लोग आ जाते तो, बदमाश पड़े जाते। वहीं बदमाशों से लड़ने वाली इस छात्रा को मेरठ पुलिस ने सम्मानित करने का फैसला लिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2022 में भारत के लिए कच्चे तेल का सबसे बड़ा सप्लायर बना रूस, ईराक को पीछे छोड़ा