Publish Date: Wed, 03 Nov 2021 (15:57 IST)
Updated Date: Wed, 03 Nov 2021 (16:12 IST)
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में भव्य दीप महोत्सव के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ साकेत महाविद्यालय से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
शोभायात्रा अयोध्या के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीराम कथा पार्क मे सम्पन्न होंगी शोभायात्रा में रामायणकालीन 11 भव्य झांकियों के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया जा रहा है। शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कुछ समय साथ-साथ चलते हुए दिखाई दौरान। एनएसजी कमांडो भी उनके साथ थे।
वहीं, दूसरी तरफ अयोध्या राम की पैड़ी पर फिर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 9 लाख दियों को एक साथ प्रज्वलित करने की तैयारियां जोरो पर हैं, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शाम को शुभारंभ किया जाएगा।