Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BJP विधायक संगीत सोम बोले- जिन्हें corona vaccine पर भरोसा नहीं वे पाकिस्तान चले जाएं

हमें फॉलो करें BJP विधायक संगीत सोम बोले- जिन्हें corona vaccine पर भरोसा नहीं वे पाकिस्तान चले जाएं
, बुधवार, 13 जनवरी 2021 (16:53 IST)
लखनऊ। भाजपा विधायक संगीत सोम (BJP MLA Sangeet Som) ने कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) को लेकर मुस्लिम समुदाय की तरफ से जताई जा रही आशंकाओं के बीच विवादित बयान दिया है। सोम ने कहा कि अगर भारत के मुसलमानों को देश पर भरोसा नहीं है तो वे भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं और पाकिस्तान में ही अपनी आस्था दिखाएं। सोम अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित युवा उद्यमी सम्मान समारोह में सम्भल जिले के चंदौसी पहुंचे भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा था कि जिन मुस्लिमों को देश पर भरोसा नहीं, वे पाकिस्तान चले जाएं। 
 
संगीत सोम से पत्रकारों ने भारत के कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा कोरोना वैक्सीन में सूअर की चर्बी मिले होने की बात पर सवाल पूछा था। इस पर सोम ने कहा कि अगर भारत के मुसलमानों को भारतीय वैज्ञानिकों और देश के प्रधानमंत्री और पुलिस प्रशासन पर आस्था और विश्वास नहीं है तो वे भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं। 
 
सोम ने कहा कि उनकी आस्‍था पाकिस्‍तान में है तो वे पाकिस्‍तान चलें जाएं, लेकिन वैज्ञानिकों पर शक न करें। बयान पर विवाद होने के बाद संगीत सोम ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम है।  मैंने जो कहा है उसमें गलत क्या है? 
अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना : संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर भी हमला बोला जिसमें उन्‍होंने कोरोना वायरस वैक्सीन को भाजपा का बताया था। संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में उत्तर प्रदेश को मुगल सल्तनत बना दिया गया, लेकिन अब वे मुगल शासन के आखि‍री शासक ही रहेंगे, उनका नंबर अब नहीं आएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैवानों ने पार की हद, चरित्र शंका में महिला के स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन