Publish Date: Fri, 14 Jul 2023 (10:58 IST)
Updated Date: Fri, 14 Jul 2023 (11:12 IST)
Sonbhadra News : मध्यप्रदेश के सीधी के बाद अब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पेशाब कांड से हड़कंप मच गया। सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक अधेड़ ने दलित युवक के कान में पेशाब कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह वायरल वीडियो सोनभद्र के घटिहटा ग्राम पंचायत के कुसपरवा टोला का बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति से बात की है जो कि कोल बिरादरी का है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जवाहर पटेल के साथ 11 जुलाई को उसने शराब पी थी। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ और आरोपी ने उसके कान में पेशाब कर की। पीड़ित ने बताया कि नशे में होने के कारण उसे घटना की जानकारी नहीं हो सकी, जिस कारण उसने पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी।
बहरहाल पुलिस ने एससी, एसएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta