Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP के फिरोजाबाद में तालिबानी सजा, चोरी के आरोपी युवक को पेड़ से लटकाकर नीचे लगाई आग

हमें फॉलो करें UP के फिरोजाबाद में तालिबानी सजा, चोरी के आरोपी युवक को पेड़ से लटकाकर नीचे लगाई आग
, गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (19:47 IST)
यूपी के फिरोजाबाद में तालिबानी फरमान का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ पर लटकाकर नीचे से आग लगा दी गई। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
खबरों के मुताबिक पेड़ पर लटके इस युवक पर चोरी का आरोप था तो गांव के प्रधान विष्णु दयाल और उसके परिवार के लोगों ने युवक को पेड़ पर लटका दिया था और उसके नीचे आग लगा दी। 
घटना को देखते हुए ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने इसमें मुख्य आरोपी प्रधान विष्णु दयाल को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह रही कि युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में ब्यूरोक्रेसी पर असहज और कन्फ्यूज सरकार!, भोपाल कलेक्टर के प्रकरण से उठे सवाल