Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उन्नाव : पीड़िता की हालत नाजुक, जिंदा जलाने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

हमें फॉलो करें उन्नाव : पीड़िता की हालत नाजुक, जिंदा जलाने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

अवनीश कुमार

, गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (14:54 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में तारीख पर जा रही रेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन रेप पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इसकी पुष्टि लखनऊ के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने की है। डॉक्टरों के मुताबिक रेप पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है और चिंताजनक है।
रेप पीड़िता को लेकर सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. नेगी ने बताया कि काफी गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल लाया गया था। पीड़िता लगभग 90% तक झुलस चुकी है। पीड़िता का इलाज प्लास्टिक सर्जन की देखरेख में चल रहा है। अभी की स्थिति को देखते हुए पीड़िता की हालत चिंताजनक है, लेकिन हमारी टीम के द्वारा समस्त प्रयास किए जा रहे हैं।
 
सख्त कारवाई होगी : मामले का संज्ञान लेते हुए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि घटना बेहद दुखद है। पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विपक्ष ने मांगा सामूहिक इस्तीफा : मामले को लेकर विपक्ष ने भी जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाए जाने के दुस्साहस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार का सामूहिक इस्तीफा होना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

T20 विश्व कप 2020 के लिए टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की निगाहें राहुल और पंत पर टिक सकती है