Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP : गाजियाबाद में कपड़ा व्यापारी के घर डकैती, विरोध करने पर 4 को मारी गोली

Advertiesment
हमें फॉलो करें uttar pradesh
, सोमवार, 28 जून 2021 (09:42 IST)
गाजियाबाद। लोनी इलाके में एक व्यापारी के घर डकैती की खौफनाक वारदात सामने आई है। मीडिया खबरों के मुताबिक डकैती के दौरान बदमाशों ने परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी।

इसमें  से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। खबरों के मुताबिक डकैतों ने डकैती का विरोध करने पर परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी।

इसमें से परिवार के मुखिया सहित दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई और घर के मुखिया की पत्नी बुरी तरह से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने पैसे से फर्जी टीकाकरण शिविर लगाने वाले शख्स देबांजन की कहानी