Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फरीदाबाद में दिखा मोस्टवांटेड विकास दुबे, इनामी राशि बढ़ाकर 5 लाख

हमें फॉलो करें फरीदाबाद में दिखा मोस्टवांटेड विकास दुबे, इनामी राशि बढ़ाकर 5 लाख
, बुधवार, 8 जुलाई 2020 (13:02 IST)
लखनऊ। बिकरू कांड के मोस्टवांटेड विकास दुबे पर इनामी राशि बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई, जो कि अब तक ढाई लाख रुपए थी। इस बीच, विकास को फरीदाबाद में देखे जाने का समाचार है। 
 
अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित विकास दुबे पर इनाम की राशि चौथी बार बढ़ाई गई है। पहले 50 हजार, फिर एक लाख, फिर ढाई लाख और अब बुधवार को इनामी राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुबे बड़खल चौक स्थित एक ओयो होटल में छिपा है। इसी आधार पर फरीदाबाद की अपराधा शाखा के दल ने होटल में छापेमारी की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर गोली भी चली है लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है।
 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस टीम ने होटल के एक-एक कमरे की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन विकास दुबे वहां नहीं मिला। बताया जा रहा है कि दुबे गेस्ट हाउस में छापेमारी से पहले ही चुपचाप पैदल ही वहां से निकल गया।
 
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से ही इसकी सच्चाई सामने आयेगी कि दुबे वास्तव में वहां था भी या नहीं। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में गमछा लपेटे एक व्यक्ति दिख रहा है जो दुबे जैसा ही लग रहा है। उसने नीले रंग का मास्क पहना हुआ है और इसी रंग की जींस और गुलाबी टीशर्ट पहने है।
 
दूसरी ओर, यूपी पुलिस ने हमीरपुर में विकास के शॉर्प शूटर और 50 हजार के इनामी बदमाश अमर दुबे को एक मुठभेड़ में मार गराया है। अमर पूर्व में मारे गए अतुल दुबे का भतीजा है। इसके अलावा पुलिस ने विकास के करीबी श्यामू, अंकुर, श्रवण और प्रभात को भी गिरफ्तार किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में COVID-19 से अब तक 1.31 लाख लोगों की मौत, 29 लाख से अधिक हुए संक्रमित