Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP: महिला पुलिस अधिकारी ने लगाया बलात्कार का आरोप, पुलिस निरीक्षक निलंबित

Advertiesment
Female Police Officer Rape
अलीगढ़। अपराध शाखा में तैनात एक पुलिस निरीक्षक को एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का बलात्कार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि निरीक्षक राकेश यादव को शुक्रवार को निलंबित किया गया। उनके खिलाफ बलात्कार का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई की गई।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राकेश दहेज उत्पीड़न के एक मामले की जांच कर रहे थे। यह मामला महिला एसपीओ के परिजनों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ 2018 में सासनी पुलिस थाने में दर्ज कराया था।
 
 उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को पुलिस निरीक्षक ने महिला एसपीओ से दहेज जुड़े कुछ दस्तावेज मांगे। निरीक्षक ने महिला एसपीओ को थाने बुलाने की बजाय कथित तौर पर एक होटल में बुलाया।
 
अधिकारियों ने बताया कि महिला एसपीओ का आरोप है कि जब वह होटल पहुंची तब निरीक्षक ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे यह धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताने पर उसे इसके अंजाम भुगतने होंगे।
 
उन्होंने बताया कि कई दिनों तक पीड़िता डर से चुप रही, लेकिन जब पुलिस निरीक्षक उन्हें फोन कर लगातार धमकाने लगा तब उन्होंने (महिला एसपीओ ने) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत करने का फैसला किया।
 
मुनिराज ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि घटना के सिलसिले में कुवरासी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और फरार पुलिस निरीक्षक की तलाश की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यार्कशर के पूर्व स्टाफ ने कहा, एशियाई होने के कारण पुजारा को बुलाते थे ‘स्टीव’