Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी में 13.39 करोड़ मतदाता: चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम सूची, 84 लाख नए वोटर जुड़े

Advertiesment
Navdeep Rinwa
UP SIR Final List : चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में SIR की अंतिम सूची जारी कर दी। इसमें मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13.39 करोड़ हो गई। ड्राफ्ट सूची के मुकाबले 84 लाख से अधिक मतदाता बढ़े।
 
यूपी में 166 दिन तक चली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं। प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़, 30 लाख, 71 हजार 61 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़, नौ लाख, नौ हजार 525 है। कुल मतदाताओं में 54.54 प्रतिशत पुरुष, जबकि 45.46 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। 
 

SIR में 2.05 करोड़ मतदाता घटे

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, 6 जनवरी को जारी की गई मसौदा मतदाता सूची के सापेक्ष अंतिम मतदाता सूची में कुल 84 लाख 28 हजार 767 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। हालांकि एसआईआर की प्रक्रिया में प्रदेश में 2.05 करोड़ मतदाता घट गए हैं। 
 
रिणवा के अनुसार, बिना निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया गया है। जिन लोगों के नाम छूट गए हैं वो मतदाता फॉर्म 6 भरकर सूची में शामिल हो सकते हैं।

कहां कितने मतदाता बढ़े

प्रयागराज में 3 लाख 29 हजार 421 मतदाता बढ़े तो लखनऊ में 2 लाख, 85 हजार 961 मतदाता बढ़ गए। बरेली में 2 लाख 57 हजार 920 मतदाता, गाजियाबाद में 2 लाख 43 हजार 666 मतदाता और जौनपुर में 2 लाख 37 हजार 590 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, महाभियोग से पहले बड़ा कदम