suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP के 2.15 करोड़ से ज्‍यादा किसानों को मिलेगी 'सम्मान निधि', खाते में आएंगे 4335.11 करोड़ रुपए

Advertiesment
Uttar Pradesh News
- उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम से जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि
- 22वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 4335.11 करोड़ रुपए 
- प्रदेश के किसानों के खाते में 21वीं किस्त तक आई 94,668.58 करोड़ की धनराशि 
Uttar Pradesh News : मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान तक निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भेजेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4335.11 करोड़ रुपए भेजे जाएंगे। उत्‍तर प्रदेश के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (21वीं किस्त) 94,668.58 करोड़ रुपए की धनराशि भेजी जा चुकी है। 
 

प्रतिवर्ष 3 किस्त में दी जाती है 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता  

शुक्रवार को जारी होने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4335.11 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाती है।
ALSO READ: योगी सरकार का बड़ा फैसला : जून तक पूरा होगा बीडा के लिए भूमि अधिग्रहण, निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2025 को कोयम्बटूर से सम्मान निधि का लाभ किसानों को दिया था। 

उत्‍तर प्रदेश के किसानों के खाते में आ चुके हैं 94668.58 करोड़ रुपए 

उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में 21वीं किस्त तक 94668.58 करोड़ रुपए की धनराशि आ चुकी है। शुक्रवार को 4335.11 करोड़ जारी होने के बाद यह राशि 99003.69 करोड़ रुपए हो जाएगी। 
 
वर्ष              धनराशि 
2018-19     2238.92 करोड़ 
2019-20      11006.87 करोड़ 
2020-21      14,432.14 करोड़ 
2021-22      15,775.52 करोड़ 
2022-23      12,454.32 करोड़ 
2023-24     13,808.48 करोड़ 
2024-25      15,594.74 करोड़ 
2025-26  (अप्रैल-जुलाई)    5043.33 करोड़
2025-26  (अगस्त-नवंबर)  4314.26 करोड़ 
2025-26  (दिसंबर-मार्च)   4335.11 करोड़ (यह राशि शुक्रवार 13 मार्च को खाते में भेजी जाएगी)
कुल राशि : 99003.69 करोड़ रुपए
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सम्भल के CO बोले- ईरान के लिए छाती पीट रहे लोग वहीं चले जाएं, कानून-व्यवस्था को लेकर दी चेतावनी