Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर शोक संवेदनाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yogi Adityanath

अवनीश कुमार

, सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (13:46 IST)
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्‍ट की दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई और सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ ही उपमुख्यमंत्री, मंत्री व विधायकों ने विधायकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति ॐ।
 
उपमुख्‍यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा : डॉ. शर्मा ने कहा कि बिष्ट जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।
 
विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित : उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें ॐ शांति ॐ।
 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव :  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहां की मुख्यमंत्री योगी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि!
 
पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं बीएसपी सुप्रीमो मायावती : योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट की इलाज के दौरान आज दिल्ली के एम्स में हुई मौत की खबर अति दुखद। कुदरत इनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 
 
बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी :  उत्तर प्रदेश के कानपुर से बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा बिष्ट के दुःखद निधन पर हृदय बहुत दुःखी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें। 
 
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना : यूपी सरकार में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिताश्री श्री आनंद बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करता हूं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को सदगति दें और उनके समस्त परिजनों को यह भीषण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 
सरकार में मंत्री स्वाति सिंह : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंदसिंह बिष्ट के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुःख की घड़ी में परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। 
 
शिवपाल सिंह यादव :  उत्तर प्रदेश प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख व विधायक शिवपालसिंह यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें।

 
राष्ट्रीय लोकदल : रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिताजी आनंदसिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में दुबे ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।
 
गौरतलब है कि दिल्ली के एम्स में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) किडनी और लिवर की समस्या से पीड़ित थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona warriors : यूएस के भारतीय डॉक्टरों की कहानियां, जिन्होंने मरीजों को बचाने में गंवाई जान