Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विधानसभा में गरजे CM योगी, जो वंदे मातरम का विरोध करे, उसे कान पकड़कर बाहर निकालो!

Advertiesment
Yogi adityanath
Yogi adityanath speech: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बेहद सख्त अवतार देखने को मिला। माफियाओं के खिलाफ जारी 'जीरो टॉलरेंस' नीति को दोहराते हुए सीएम योगी ने साफ कहा कि जो लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते हैं, उन्हें जनता और कानून कभी माफ नहीं करेगा। इतना ही नहीं, 'वंदे मातरम' के सम्मान पर चोट करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। 

विपक्ष की घेराबंदी

विधानसभा में चर्चा के दौरान सीएम योगी ने विपक्ष की घेराबंदी करते हुए कहा कि कुछ लोग अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये वो लोग हैं जो माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते हैं। योगी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है और अब किसी भी अपराधी को 'मसीहा' बनने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह नया उत्तर प्रदेश है... 

हालिया कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का मुद्दा उठाया। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि 'वंदे मातरम' इस देश की आन-बान-शान है। उन्होंने सदन में जोर देकर कहा कि वंदे मातरम का अपमान कोई नहीं कर सकता है और जो इसका विरोध करता है, उसका कान पकड़ कर बाहर करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय कुछ दल वोट बैंक और तुष्टिकरण के लिए अपराधियों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नए उत्तर प्रदेश में अब गुंडागर्दी और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Who is Gayeshwar Chandra Roy : कौन हैं हिन्दू नेता गायेश्वर चंद्र रॉय, जिन्होंने बांग्लादेश चुनाव में मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को हराया