Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

योगी का ऐलान, अब धरती का स्वर्ग बनेगा बुंदेलखंड, 6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

हमें फॉलो करें योगी का ऐलान, अब धरती का स्वर्ग बनेगा बुंदेलखंड, 6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
, बुधवार, 10 मार्च 2021 (18:15 IST)
बांदा/ महोबा/ चित्रकूट (यूपी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास की अपार संभावनाओं वाले बुंदेलखंड की संपदा को सिर्फ लूटा है, लेकिन भाजपा सरकार के शासनकाल में अब यह धरती का स्वर्ग बनेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने बुंदेलखंड दौरे के दूसरे दिन बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जिले में 924 करोड़ रुपए लागत की कई परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। इसके बाद बांदा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां की संपदा लूटने का काम किया है, लेकिन भाजपा सरकार में अब यह धरती का स्वर्ग बनेगा। योगी ने बुंदेलखंड के महोबा जिले में लहचूरा बांध पहुंचकर अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत पेयजल उपलब्धता का काम चल रहा है।महोबा में योगी ने कहा कि 3,600 करोड़ रुपए की लागत से अर्जुन परियोजना शुरू होने जा रही है। इस परियोजना से 5-6 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। महोबा के बाद मुख्यमंत्री चित्रकूट जिले पहुंचे। वहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर रसिन बांध का लोकार्पण किया।
 
योगी ने कहा कि चित्रकूट का हवाई अड्डा तैयार हो रहा है। चित्रकूट के लोग मुंबई, दिल्ली व अयोध्या तक हवाई यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इंजीनियरिंग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक करने वाले नौजवानों को जिला प्रशासन प्रशिक्षण देकर 'हर घर नल-हर घर जल' योजना में नौकरी दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक वीरभूमि बुंदेलखंड का जवान ही सीमा की सुरक्षा करता था, अब यहां बनने वाले लड़ाकू विमान और तोपें दुश्मन पर गरजेंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रुपए के मूल्य में गिरावट से सोने में 112 और चांदी में 126 रुपए की तेजी