Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP: विवाद के बाद युवक का गुप्तांग चाकू से काटा, महिला गिरफ्तार

हमें फॉलो करें UP: विवाद के बाद युवक का गुप्तांग चाकू से काटा, महिला गिरफ्तार
, बुधवार, 15 नवंबर 2023 (15:52 IST)
कौशांबी। उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक महिला ने कथित रूप से एक युवक का गुप्तांग चाकू से काट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। युवक के पिता की तहरीर पर महिला के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
 
मंझनपुर के क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी सीमा (32) का पड़ोस के निजामुद्दीन (26) से किसी बात को लेकर 14 नवंबर की शाम को विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान सीमा ने युवक के गुप्तांग पर चाकू से वार कर दिया, चाकू लगने से निजामुद्दीन के गुप्तांग पर गंभीर चोट आ गई और रक्तस्राव होता देखकर निजामुद्दीन के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल निजामुद्दीन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्रयागराज के एस.आर.एन. अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में आरोपी महिला सीमा ने बताया कि निजामुद्दीन उसके साथ गलत काम करना चाहता था और उसके घर में घुसकर जबरन उसे बिस्तर पर लिटा दिया था। महिला ने बताया कि इस दौरान उसने मौका पाकर उसका गुप्तांग काट दिया और अपने पति को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसके घर से चाकू और चादर जब्त कर लिया है।
 
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला सीमा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, जापान और जर्मनी को छोड़ देगा पीछे