Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा ने जारी की 9 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कांग्रेस ने बदली हरीश रावत की सीट

Advertiesment
Uttarakhand election
देहरादून। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 9 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। यमकेश्वर की विधायक व पूर्व मुख़्यमंत्री मेजर जनरल बी सी खंडूड़ी की पुत्री रितु खंडूड़ी को कोटद्वार से टिकट दिया है। इस सीट पर भाजपा ने 2012 में मुख्यमत्री रहते हुए बी सी खण्डूड़ी को चुनाव लड़ाया था।
 
संयोग ये रहा कि भाजपा तो जीत गई लेकिन खंडूडी हार गए। 10 साल बाद खण्डूड़ी परिवार का एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मुकाबला होगा। इस सूची में तीन सिटिंग विधायकों के टिकट काटे गए हैं।
 
नई सूची में टिहरी और डोईवाला छोड़ दी है। टिहरी से भाजपा के सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी थे जबकि डोईवाला से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिटिंग विधायक थे। सूची में तीन सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया गया है। सूची में दो महिला उम्मीदवारों को भाजपा ने फिर से टिकट दिया है।
 
कांग्रेस ने हरीश रावत की सीट बदली : कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी करते हुए अपने पूर्व घोषित सीटों में कुछ प्रत्याशियों का फेर बदल की है। जिसमें टिकट बंटवारे को लेकर उठे बवंडर के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लाल कुआं से पूर्व विधायक रणजीत रावत सल्ट से, कालाढूंगी से महेश शर्मा और पूर्व सांसद महेंद्र पाल रामनगर से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।
 
हरीश रावत की पुत्री को हरिद्वार ग्रामीण से मैदान में उतारा गया है। चौबट्टाखाल में भाजपा के मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ केसर सिंह उम्मीदवार होंगे। रुड़की से यशपाल राणा, डोईवाला से गौरव चौधरी उतारे गए हैं।

webdunia
टिहरी सीट से कांग्रेस से नाराज चल रहे किशोर उपाध्याय का टिकट अभी क्लियर नहीं हुआ है। इसे उनके अगले कदम के इंतजार के रूप में देखा जा रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री हरक को इस सूची में अभी जगह नहीं मिली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर प्रदेश चुनावः अखिलेश यादव सपा से परिवारवाद और यादववाद का टैग हटाने में कामयाब होंगे?