Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनाथ के बेटे को मेनका का समर्थन

Advertiesment
हमें फॉलो करें मेनका गांधी
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आंवला से भाजपा सांसद मेनका गांधी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथसिंह के बेटे पंकजसिंह को पार्टी की राज्य इकाई का महासचिव बनाए जाने का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि पंकज सिंह पार्टी के युवा नेता हैं और उन्होंने काफी काम किया है। उनको महासचिव बनाना एक अच्छा फैसला है। उल्लेखनीय है कि इसके विरोध में रविवार को भाजपा के तीन सचिवों ने इस्तीफा दे दिया था।

पत्रकार जतिन गांधी और वीनू संधू की पुस्तक में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और उनके पुत्र भाजपा सांसद वरुण गांधी की तुलना के बाबद पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- वरुण राहुल गांधी से दस साल छोटे हैं और राजनीति में भी बाद में आए हैं। इनके बीच किसी तरह की तुलना नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने अन्ना हजारे की मुहिम का समर्थन करते हुए कहा कि वे अच्छा काम कर रहे हैं। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi