Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चार कोणीय मुकाबले से भाजपा का नुकसान-सुषमा

हमें फॉलो करें चार कोणीय मुकाबले से भाजपा का नुकसान-सुषमा
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने आज कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा और प्रदेश के चार कोणीय मुकाबले का उसे नुकसान उठाना पड़ा।

सुषमा ने कहा कि जब भी तीन या चार कोणीय मुकाबला होता है, मतदाता एक पार्टी को अस्वीकार करके उसके विकल्प को चुनते हैं। उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने बसपा को हराने का फैसला किया लेकिन विकल्प के रूप में सपा को चुना। इसी कारण सपा 190 से भी अधिक सीट पाती दिख रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बात का आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि प्रदेश में वह अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पाई। पार्टी के भीतर इस बात पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिणाम दर्शाते हैं कि राहुल गांधी की यह लगातार दूसरी हार है। कांग्रेस ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा तिलिस्म खड़ा किया था। उसने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का मुद्दा बना रखा था। उनका कहना है कि बिहार के बाद राहुल ने उत्तर प्रदेश में बड़ी चुनावी शिकस्त खाई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi