Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बम विस्फोट के आरोपी ने भरा नामांकन

Advertiesment
हमें फॉलो करें उत्तरप्रदेश चुनाव
मालेगांव बम विस्फोट केस के आरोपी सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय ने सोमवार को उप्र में बैरिया विधानसभा सीट पर अपने बेटे विशाल के मार्फत नामांकन दाखिल किया। उपाध्याय (60) इस समय महाराष्ट्र के रायगढ़ में तलोजा सेंट्रल जेल में बंद हैं।

उन्होंने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के टिकट पर पर्चा भरा है। उन्हें 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव में हुए बम विस्फोट के मामले में उसी वर्ष गिरफ्तार किया गया था। घटना में 6 लोग मारे गए थे तथा सौ से ज्यादा घायल हुए।

उपाध्याय पर इस मामले में मुख्य आरोपी लेफ्टीनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित के साथ मिल कर साजिश रचने का आरोप है। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi