Uttarpradesh 2012 %e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80 %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0 112012900132_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी में बनेगी भाजपा की सरकार

Advertiesment
नरेन्द्रसिंह तोमर
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव एवं उत्तरप्रदेश के प्रभारी नरेन्द्रसिंह तोमर ने दावा किया है कि उत्तरप्रदेश के राजनीतिक हालात भाजपा के अनुकूल हैं और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा वहां सरकार बनाने में सफल होगी।

तोमर ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के गुंडा राज को भूली नहीं है, जबकि कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है और बसपा वहां विकास की दौड़ में पिछड़ गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितयों में लोगों के सामने भाजपा ही एक मात्र विकल्प के रुप में बची है और विधानसभा चुनाव के बाद वह निश्चित रुप से अपने बल पर सरकार बनाने में सफल होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi