Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‘बेटी’ उमा भारती कर रही है मुझे कमजोर-कल्याण सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
हरदोई , शनिवार, 11 फ़रवरी 2012 (20:17 IST)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शनिवार को कहा कि साध्वी उमा भारती खुद को उनकी बेटी बताती हैं, लेकिन वह उनकी राजनीतिक हत्या करने वाली भाजपा को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं। आखिर यह कैसी बेटी है, जो अपने पिता को कमजोर कर रही है।

सिंह ने जिले के हरपालपुर कस्बे में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उमा भारती खुद को मेरी बेटी बताती हैं, लेकिन वह मेरी राजनीतिक हत्या करने वाली भाजपा के लिए काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर यह कैसी बेटी है, जो अपने ही पिता को कमजोर करने में लगी है। सिंह ने दावा किया कि महोबा के चरखारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही उमा चाहे जीतें या हारें, भाजपा उन्हें वापस मध्य प्रदेश भेज देगी।

कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि राहुल पहले विकास के लिये तरस रहे रायबरेली को बदलें, फिर उत्तर प्रदेश को बदलने की बात करें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi