Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेलेंटाइन गिफ्ट : गुडलक प्लांट्स

हमें फॉलो करें वेलेंटाइन गिफ्ट : गुडलक प्लांट्स
Devendra SharmaND
वेलेंटाइन डे है और आप परेशान हो रही हैं कि इस बार अपने वेलेंटाइन को क्या दें। आपने अनेक बार गुलाब, कार्ड, परिधान, चाकलेट उपहार में दिए होंगे। तो कई बार लव सांग्स के कैसेट्स और रोमांटिक शायरी की किताबें दी होंगी। लव नोट्‍स, मोबाइल पर एसएमएस भी भेजे होंगे, पर क्यों न इस बार गुडलक प्लांट्स दिए जाएँ? क्या ख्याल है?

फेंगशुई के अनुसार गुडलक बैंबू का उपहार इस बात का प्रतीक है कि हम अपने चाहने वाले के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और तरक्की की माना करते हैं। वैसे भी गुडलक प्लांट्स ऊर्जा से भरपूर वातावरण का निर्माण करते हैं।

सौभाग्य के प्रतीक ये प्लांट्स घर में कहीं भी सजाए जा सकते हैं। लंबी आयु की कामना के साथ गुडलक प्लांट्स सकारात्मक सोच में भी आपकी सहायता करते हैं। लाल फीते में लिपटे गुडलक बैंबू प्लांट्स जोश, उमंग और उत्तेजना के प्रतीक हैं।
  वेलेंटाइन डे है और आप परेशान हो रही हैं कि इस बार अपने वेलेंटाइन को क्या दें। आपने अनेक बार गुलाब, कार्ड, परिधान, चाकलेट उपहार में दिए होंगे। तो कई बार लव सांग्स के कैसेट्स और रोमांटिक शायरी की किताबें दी होंगी।      


सबसे बड़ी बात यह है कि यह उपहार हमेशा आपके प्रेम की आँखों के सामने रहेगा क्योंकि गुडलक बैंबू को बिना किसी विशेष देखभाल के रखा जा सकता है। इन्हें न खाद की जरूरत होती है और न धूप की। हाँ, कभी-कभी पानी डालने की जरूरत होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi