Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेलेंटाइन वीक : 7 से लेकर 20 फरवरी तक

प्यार का सुहाना टाइम टेबल

Advertiesment
हमें फॉलो करें वेलेंटाइन डे
गुलाबी ठंड की नजाकत में वसंत की बहार है। मौसम की मादकता के बीच प्यार से लबालब खुशनुमा फरवरी माह आ गया है। प्यार के पंछियों के लिए यह माह व्यस्तताओं से भरा है। वसंत पंचमी से ही प्यार करने के दिन शुरू हो गए हैं। इस माह के अधिकांश दिन प्यार करने वालों के लिए ही हैं।

FILE


फरवरी में प्यार के इजहार और प्रस्ताव देने के कई दिन आएंगे। 7 तारीख से लेकर 20 तारीख तक आप भरपूर रोमांटिक हो सकते हैं। अपनी कोमल भावनाओं को अपने प्यार तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। पेश है प्यार करने वालों के लिए प्यार का सुहाना टाइम टेबल :


7 फरवरी -

यह दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आप अलग-अलग रंगों के गुलाबों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे प्यार के लिए लाल और दोस्ती के लिए पीला गुलाब।

webdunia
FILE



8 फरवरी -

प्रपोज डे के दिन प्रेमी-प्रेमिकाएं अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तब इस दिन कह डालिए अपनी बात, क्योंकि यह दिन आप ही के लिए बना है।

webdunia
FILE


9 फरवरी -

इसे चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार को चॉकलेट देकर अपने संबंधों में मिठास से भर सकते हैं।

webdunia
FILE

10 फरवरी - टेडी डे, जिसमें टेडी टॉयज देने के बहाने भी आप प्यार को और गहरा कर सकते हैं।

webdunia
FILE

11 फरवरी - प्रॉमिस डे, सच्चे प्रेमी प्रॉमिस डे पर एक-दूसरे से प्यार निभाने का वादा करते हैं।

webdunia
FILE

12 फरवरी - किस डे, इस दिन सच्चे प्रेमी-प्रेमिका किस के जरिए अपना प्यार जताते हैं।

webdunia
FILE

13 फरवरी - हग डे, इस दिन अपने साथी को दें एक जादू की झप्पी और उन्हें एहसास दिलाएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

webdunia
FILE

14 फरवरी -

वेलेंटाइन डे, प्यार करने वालों के लिए सबसे बड़ा दिन जिसे संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार के साथ सारा दिन बिता सकते हैं, उन्हें ब्यूटीफुल गिफ्ट्स दे सकते हैं।

webdunia
FILE

15 फरवरी - इस दिन जरा संभल कर रहें, क्योंकि स्लैप डे है।

webdunia
FILE

16 फरवरी -

इस दिन को किक डे के रूप में मनाया जाता है, अपने प्रिय को प्यार से किक करें और लीजिए खट्टी-मीठी नोक-झोंक का मजा।

webdunia
FILE


17 फरवरी -

परफ्यूम डे, इस दिन फूलों और इत्र भेंट कर प्यार की खुशबू का मजा लें।

webdunia
FILE

18 फरवरी -

फ्लर्टिंग डे, प्यार के साथ फ्लर्ट करने का मजा ले सकते हैं।

webdunia
FILE

19 फरवरी -

कन्फेशन डे इस दिन अपनी सारी गलतियों को अपने प्रिय के सामने कन्फेस करें और उन गलतियों को न दोहराने का वादा करें। इससे आपके संबंध और मजबूत हो जाएंगे।

webdunia
FILE


20 फरवरी - मिसिंग डे, इस दिन को एन्जॉय करने के लिए आप अपने प्रिय से दूर रहें और एक-दूसरे के साथ बिताए पलों को याद करें और अपने प्रियतम को प्यार भरे मिसिंग यू के संदेश भेजें।

webdunia
FILE


याद कर लीजिए प्यार का यह टाइम टेबल और हो जाइए प्यार के इम्तिहान के लिए तैयार, गुड लक...

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi