Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पढ़ें अनूठे चटपटे 5 वेलेंटाइन जोक्स....

हमें फॉलो करें पढ़ें अनूठे चटपटे 5 वेलेंटाइन जोक्स....
वेलेंटाइन जोक्स : गलतफहमी !


 
अखबार पढ़ रहे प्रेमी (रमन) को उसकी प्रेमिका (लैला) ने पीछे से जोरदार घूंसा मारा। 
रमन - क्या हुआ, लैला डार्लिंग ? 
लैला- तुम्हारी शर्ट की जेब में एक कागज निकला, जिस पर मेरी (लड़की का नाम) लिखा हुआ था।
.... 
रमन- अरे नहीं लैला, तुम गलत समझ रही हो। तुम्हें याद है पिछले सप्ताह मैं ट्रेकिंग पर गया था। वहां मैंने घोड़े की सवारी की थी। मेरी उसी घोड़े का नाम है। 
.....
..... 
अगले दिन लैला ने फिर जोरदार घूंसा मारा। 
रमन - अब क्या हुआ ??
लैला - तुम्हारे घोड़े का फोन आया था। 

प्रेमी प्रेमिका की नोंकझोंक : ओवर लोड‍िंग
***** 
 

चटपटा जोक : कितनी अच्छी बातें करते हो
 
webdunia

 
प्रेमिका (प्रेमी से) - मेरे होंठ गुलाब की पंखुड़ी जैसे हैं ना। 
प्रेमी - हकलाया... हां हां !! 
प्रेमिका : मेरी आंखें कमल के फूल जैसी हैं ना? 
प्रेमी : हां।
प्रेमिका : मेरी आवाज कोयल जैसी है ना? 
प्रेमी : हां।
प्रेमिका : मेरी चाल मोरनी जैसी है ना? 
प्रेमी : हां।
प्रेमिका : ओह!! तुम कितनी अच्छी बातें करते हो।
 
***** 
 

प्रेमी-प्रेमिका जोक : जाल... 

webdunia

 
प्रेमी (प्रेमिका से)- मुझे आज तक यह समझ में नहीं आया कि लड़कियां इतना फैशन करती क्यों हैं?
....
... 
प्रेमी के इस सवाला पर प्रेमिका ने इतराते हुए जवाब दिया- अरे बुद्धू, इतना भी नहीं जानते? 
.... 
....
जाल जितना ज्यादा खूबसूरत होता है, पंछी उतने ज्यादा फंसते हैं ना।
 
***** 
 

मस्त चुटकुला : प्रेमी जोड़ा

webdunia

 

 
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- तुमने वो सामने खिड़की में जो तोता-मैना बैठे हैं, उन्हें देखा।
.....
.....
दोनों हर रोज यहां आते हैं। साथ-साथ बैठते हैं, चहचहाते हैं और एक हम हैं कि हमेशा लड़ते ही रहते हैं।
..... 
..... 
बॉयफ्रेंड- हां देखा है, पर तुमने एक चीज ध्यान नहीं दिया। 
.....
.....
गर्लफ्रेंड- कौन-सी ? 
.....
..... 
बॉयफ्रेंड- यहां बैठने वाले जोड़े में तोता हररोज वही होता है, पर मैना हमेशा नई होती है।

*****
 

चटपटा चुटकुला : घटिया तोहफा 

webdunia

 

देखिए प्रे‍म‍ी का प्रेमिका को प्रपोज करने का अनूठा अंदाज। 
 
एक प्रेमी ने सोचा कि प्रेमिका से विवाह का प्रस्ताव नए अंदाज में किया जाए। 
 
एक दिन प्रेमिका से मुलाकात होने पर कहा- प्रिये, मैं स्वयं को तुम्हें भेंट करना चाहता हूं।
 
प्रेमिका ने बुरा-सा मुंह बनाकर कहा- मुझे घटिया तोहफे लेने की आदत नहीं हैं।
 
 
***** 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेलेंटाइन डे : अब प्रेम 'क्यों' हाट बिकाय.... ?