Valentines Day 2009 %e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%a4%e0%a5%82 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%b9%e0%a5%88 109020900058_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या तू मेरा प्यार है ...

जो करता है दिन-रात दुआएँ

Advertiesment
प्रेम
WDWD
क्या तू मेरा प्यार है
जो नींद से जगाता है
तन्हाई में हँसाता है
हँसते-हँसते रूलाता है
बन के स्मृति आँखों में
कैद हो जाता है।

क्या तू मेरा प्यार है
जो मुझ पर हक जताता है
दुनिया की परवाह किए बगैर
मुझे अपनाता है
करता है दिन-रात दुआएँ
मेरी खैरियत की।

क्या तू मेरा प्यार है
जो लड़ जाता है दुनिया से
थाम लेता है जो मुझे
मुसीबतों के भँवर में
कहता है जो बार-बार
सदा निभाऊँगा तेरा साथ।

क्या तू मेरा प्यार है
जिसके लिए जीने को
जी चाहता है
जिसके आगोश में
खो जाने को आतुर हूँ मैं
हाँ, तू वही है ... मेरा सच्चा प्यार।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi