Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : गाता आए वसंत

Advertiesment
बसंत पंचमी
PR

-  श्रीराम तिवारी

पुरवा हुम-हुम करे,

पछुआ गुन-गुन करे
ढलती जाए शिशिर की जवानी हो।

बीते पतझड़ के दौर,
झूमे आमों में बौर
कूके कुंजन में कोयलिया कारी हो।

वन महकने लगे,
मन बहकने लगे
रितु फागुन की आई सुहानी हो।

करे धरती श्रृंगार,
दिक वासंती चार
अलि करने लगे मनमानी हो।

फले-फूले दिगंत,
गाता आए वसंत
हर सवेरा नया, संध्या सुहानी हो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi