Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वसंत पंचमी स्पेशल: सरस्वती वंदना

हमें फॉलो करें वसंत पंचमी स्पेशल: सरस्वती वंदना
Saraswati Vandana
 
सबसे पहले माता सरस्वती का ध्यान करें। फिर सरस्वती पूजा के साथ यह वंदना करें। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं सरस्वती वंदना- 
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी
अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥
 
जग सिरमौर बनाएं भारत,
वह बल विक्रम दे। वह बल विक्रम दे॥
 
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी
अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥
 
साहस शील हृदय में भर दे,
जीवन त्याग-तपोमर कर दे,
संयम सत्य स्नेह का वर दे,
स्वाभिमान भर दे। स्वाभिमान भर दे॥1॥
 
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी
अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥
 
लव, कुश, ध्रुव, प्रहलाद बनें हम
मानवता का त्रास हरें हम,
सीता, सावित्री, दुर्गा मां,
फिर घर-घर भर दे। फिर घर-घर भर दे॥2॥
 
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी
अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वसंत पंचमी शुभ मुहूर्त : किस Shubh Muhurat में करें vasant panchami पर सरस्वती पूजन