Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वसंत पंचमी 2021 : Vasant Panchami के दिन क्या करें 12 राशियों के जातक, पढ़ें उपाय

हमें फॉलो करें वसंत पंचमी 2021 : Vasant Panchami के दिन क्या करें 12 राशियों के जातक, पढ़ें उपाय
वसंत पंचमी को सरस्वती देवी की पूजा अर्चना की जाएगी। 
 
राशि अनुसार निम्नलिखित विशेष उपाय करने से सुख-समृद्धि मिलती है।
 
(1) मेष राशि- भगवान हनुमान की पूजा कर उनके बाएं चरण का सिन्दूर लेकर वसंत पंचमी से नित्य तिलक करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें। विद्या व बुद्धि के लिए 'ऐं' का जप करें।
 
(2) वृषभ राशि- इमली के पत्ते 22 नग लेकर 11 पत्ते माता सरस्वती के यंत्र या चित्र पर चढ़ाएं। 11 पत्ते अपने पास सफेद वस्त्र में लपेटकर रखें, सफलता मिलेगी।
 
(3) मिथुन राशि- भगवान गणेश का यथा उपचार-पूजन कर यज्ञोपवीत चढ़ाएं तथा 21 दूर्वादल के अंकुर 21 बार 'ॐ गं गणपतये नम:' का जप कर चढ़ाएं। विद्या प्राप्ति के विघ्न दूर होंगे।
 
(4) कर्क राशि- माता सरस्वती के यंत्र या चित्र पर 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' जप कर आम के बौर चढ़ाएं।
 
(5) सिंह राशि - 'ॐ ऐं नम:..' गायत्री मंत्र 'नमो ऐं ॐ' से संपुटित कर जपें, लाभ होगा।
 
(6) कन्या राशि - पुस्तक, ग्रंथ इत्यादि दान करें तथा 'ॐ ऐं नम:' का जप करें।
 
(7) तुला राशि -पुस्तक ग्रंथ तथा सफेद वस्त्र किसी ब्राह्मण कन्या को पूजन कर दान करें तथा श्वेत मिठाई खिलाएं। 'ॐ ऐं नम:' का जप करें।
 
(8) वृश्चिक राशि - माता सरस्वती का पूजन कर श्वेत रेशमी वस्त्र चढ़ाएं तथा कन्याओं को दूध से बनी मिठाई खिलाएं। 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' का जप करें।
 
(9) धनु राशि - माता सरस्वती का पूजन करें तथा श्वेत चंदन चढ़ाएं, श्वेत वस्त्र दान करें।
 
(10) मकर राशि - सूर्योदय के पहले ब्राह्मी नामक औषधि का सेवन कर 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' से मंत्रि‍त कर पी लें। सफलता कदम चूमेगी।
 
(11) कुंभ राशि - माता सरस्वती का पूजन कर कन्याओं को खीर खिलाएं तथा 'ॐ ऐं नम:' जपें।
 
(12) मीन राशि - अपामार्ग की जड़ शास्त्रीय तरीके से निकालकर पुरुष अपनी दाहिनी भुजा तथा स्त्री अपनी बाईं भुजा पर 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' की 11 माला, स्फटिक माला से कर सफेद वस्त्र में बांधकर धारण करें।
 
ऐसे व्यक्ति जिन्हें अपनी राशि इत्यादि के बारे में शंका या भ्रम हो, वे स्फटिक माला से यथाशक्ति 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' का जप कर कन्याओं को दूध से बनी मिठाई खिलाएं।
 
स्वास्थ्य के लिए 'ॐ जूं स:' का जप करें।
 
धन के लिए 'ॐ श्रीं नम:' या 'ॐ क्लीं नम:' का जप करें।
ALSO READ: वसंत पंचमी की पौराणिक कथा : जब मां सरस्वती के रूप में प्रकट हुईं दिव्य देवी
किस Shubh Muhurat में करें vasant panchami पर सरस्वती पूजन

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वसंत पंचमी की पौराणिक कथा : जब मां सरस्वती के रूप में प्रकट हुईं दिव्य देवी