Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वासंती खीर : शाही मेवों से बनी‍...

हमें फॉलो करें वासंती खीर : शाही मेवों से बनी‍...
सामग्री : 1 लीटर दूध, 2 बड़े चम्मच शकर, 1 चम्मच छोटा जायफल (घिसा हुआ), 1 कटोरी सूखे मेवे मिले-जुले, आधा चम्मच इलायची पावडर, सजाने के लिए केशर के 4 -5 लच्छे। 

विधि : सबसे पहले दूध को भारी पेंदे के बर्तन में लेकर, छानकर धीमी आंच पर दानेदार होने तक पकाएं। अब इसमें शकर व ड्रायफ्रूट्‍स (सूखे मेवे कटे) डालकर गाढ़ी होने तक अच्छे से पकाएं। फिर जायफल व इलायची पावडर डालें और 1-2 मिनट और पकाएं। अब केसर को दूध में घोटें और खीर में मिलाकर कुछ देर उबालें। शाही मेवों से बनी‍ वासंती खीर से पर्व का आनंद लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

30 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि