Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फेंगशुई : क्या है लाल रिबन में बंधे सिक्कों का राज

तीन चीनी सिक्कों से आती है समृद्धि

हमें फॉलो करें फेंगशुई : क्या है लाल रिबन में बंधे सिक्कों का राज
तीन चीनी सिक्कों को आप बाजार में आसानी से देख सकते हैं। इन्हें आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में ऐसी मान्यता है कि किसी क्षेत्र में हम जैसी वस्तुओं को रखते हैं, उसकी ऊर्जा स्वयं को उन वस्तुओं की प्रकृति के अनुरूप ढाल लेती है।

FILE


तीन चीनी सिक्कों को आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इन सिक्कों के बीच में एक चौकोर छिद्र होता है जिसके एक ओर चार व दूसरी ओर दो लिपि प्रतीक बने होते हैं। एक लाल रिबन में ये एकसाथ इस प्रकार बंधे होते हैं कि समान प्रतीकों वाला इनका सिरा एक ओर ही रहता है।


सिक्के के जिस‍ सिरे पर चार लिपि-प्रतीक बने होते हैं, उसे यांग यानी सकारात्मक व जिस सिरे पर दो लिपि-प्रतीक बने होते हैं, उसे यिन या नकारात्मक ऊर्जा वाला सिरा कहा जाता है।

webdunia
FILE


यह सावधानी रखनी चाहिए कि इसका सकारात्मक सिरा सदैव ऊपर की ओर ही रहे। इन सिक्कों को तिजोरी में रखने से आर्थिक समृद्धि मिलती है। इन्हें पर्स, दुकान के गल्ले, तिजोरी, बैंक लॉकर आदि में भी रखा जा सकता है।


इन सिक्कों को यदि घर के मुख्य द्वार के हैंडल में अंदर की ओर इस तरह से बांधा जाए कि यांग ऊर्जा वाला सिरा घर के भीतर की ओर व यिन ऊर्जा वाला सिरा दरवाजे की ओर रहे, तो ये आर्थिक संपन्नता लाते हैं।

webdunia
FILE

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi