ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वास्तु टिप्स : मुख्य द्वार पर शुभ चिह्न क्यों जरूरी?

घर को परेशानियों को दूर रखते हैं शुभ चिह्न...

Advertiesment
हमें फॉलो करें वास्तु टिप्स
शास्त्रों और वास्तु में कई शुभ चिह्न बताए गए हैं जो घर को सभी परेशानियों को दूर रखते हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे इसलिए कई प्रकार के चिह्न बनाए जाते हैं।

इन्हीं चिह्नों में स्वस्तिक, ॐ, ॐ नमः शिवाय, श्रीगणेश आदि शामिल हैं।


webdunia
FILE


* मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाकर शुभ-लाभ लिखने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।


webdunia
FILE


* स्वस्तिक के साथ ही शुभ-लाभ का चिह्न भी धनात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

webdunia
FILE


* स्वस्तिक का चिह्न बनाने से हमारे आसपास से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसलिए स्वस्तिक के साथ ही हर-त्योहार पर घर के मुख्य द्वार पर सिन्दूर से शुभ-लाभ लिखा जाता है।

webdunia
FILE


* शास्त्रों के अनुसार गणेश प्रथम पूज्य हैं और शुभ व लाभ यानी शुभ व क्षेम को उनका पुत्र माना गया है।

webdunia
FILE


* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर श्रीगणेश का चित्र या स्वस्तिक बनाने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे घर में हमेशा गणेशजी की कृपा रहती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती।

इसी वजह से घर के मुख्य द्वार पर श्रीगणेश का छोटा चित्र लगाएं या स्वस्तिक या अपने धर्म के अनुसार कोई शुभ या मंगल चिह्न लगाएं


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi