Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंदन, गुग्गल और गुलाब की अगरबत्ती में से कौन-सी जलाना है शुभ

हमें फॉलो करें चंदन, गुग्गल और गुलाब की अगरबत्ती में से कौन-सी जलाना है शुभ
, शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (09:51 IST)
Chandan ki agarbatti : घर के पूजाघर या मंदिर में अगरबत्ती या धूपबत्ती जलाने का प्रचलन है। बाजार में कई तरह की सुगंध वाली अगरबत्तियां मिलती हैं, जिसमें से ज्यादातर चंदन, गूगल, गुलाब, केवड़ा और चमेली की खुशबू का उपयोग किया जाता है। आओ जानते हैं कि कौनसी अगरबत्ती जलाना शुभ मानी जाती है।
 
1. षोडशांग धूप- shodashang dhoop : हर खुशबू या सुगंध का अपना अगल महत्व होता है। तंत्रसार के अनुसार अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलाइची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल ये सोलह प्रकार के धूप माने गए हैं। इसे षोडशांग धूप कहते हैं। इस लिस्‍ट में गुलाब का नाम नहीं है। चंदन और गुग्गुल या गूगल का नाम है।
 
2. गुग्गल की धूप- gugal agarbatti : अक्सर गुरुवार को इसकी धूप घर में दी जाती है। गुग्गल की सुगंध से जहां आपके मस्तिष्क का दर्द और उससे संबंधित रोगों का नाश हो जाता है। इसे दिल के दर्द में भी लाभदायक माना गया है। इससे गृह कलह भी शांत हो जाता है। कहते हैं कि इस धूप से पारलौकिक या दिव्य शक्तियां आकर्षित होती है और व्यक्ति को उनसे मदद मिलती है।
webdunia
3. चंदन की धूप- Chandan ki agarbatti : चंदन के कई प्रकार हैं:- हरि चंदन, गोपी चंदन, सफेद चंदन, लाल चंदन, गोमती और गोकुल चंदन। जिस स्थान पर प्रतिदिन चंदन घीसा जाता है वहां का वातावरण  हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है। जहां पर चंदन की खुशबू निरंतर रहती है वहां पर पितृदोष, कालसर्पदोष, वास्तुदोष और गृहकलह नहीं होता है। चंदन की सुगंध श्रीकृष्‍ण, शिव सहित सभी देवी और देवताओं को पसंद है।
 
निष्‍कर्ष : चंदन की अगरबत्ती या धूप बत्ती प्रतिदिन लगाई जा सकती है, लेकिन गुग्गल धूप या अगरबत्ती गुरुवार को लगाना ज्यादा फायदेमंद है। इसी के साथ षोडशांग धूप का महत्व है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vastu Tips: पति-पत्नी में हो रही है अनबन तो कमरे में करें ये शुभ परिवर्तन