Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुख-शांति और समृद्धि के लिए 15 फेंगशुई टिप्स आजमाएं

हमें फॉलो करें सुख-शांति और समृद्धि के लिए 15 फेंगशुई टिप्स आजमाएं
, शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (18:03 IST)
Dols according to Feng Shui Tips : फेंगशुई में छोटी छोटी वस्तुओं और घर में रखें फर्निचर या अन्य सामान से घर की ऊर्जा बदलने के बारे में बताया जाता है। जैसे ड्रेगन, स्टोन ट्रे, गोल डाइनिंग टेबल, सम संख्या में कुर्सियां, दर्पण जीवन यान, जहाज, चौड़े पत्ते वाले पौधे, चढ़ने वाल बेलें, पानी से भरे कटोरे में धातु से बना कछुआ, वाटरफॉल आदि सैकड़ों वस्तुओं के बारे में हमें जानकारी मिलती है। आओ जानते हैं फेंगशुई के 15 टिप्स, जो आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ा सकते हैं। 
 
 
1. हाथी की मूर्ति (elephant statue) : घर में आप हाथी की मूर्ति रख सकते हैं। यह मूर्ति ठोस चांदी की या पीतल की होना चाहिए। हाथी ऐश्वर्य का प्रतीक है। शयनकक्ष में पीतल की प्रतिमा रखने से पति पत्नी के बीच मतभेद खत्म होते हैं और चांदी का हाथी रखने से राहु संबंधी सभी दोष दूर रहो जाते हैं। यह पंचम और द्वादश में बैठे राहु का उपाय है। फेंगशुई अनुसार भी हाथी की तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक उर्जा के साथ-साथ धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं। यह खासकर धन, समृद्धि और ऐश्‍वर्य को बढ़ाता है।
 
 
2. घोड़े की मूर्ति (horse statue) :फेंगशुई के अनुसार घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की होती है। दौड़ते हुए घोड़े गति, सफलता और ताकत के प्रतीक होते हैं। इससे जीवन में तरक्की मिलती है। घोड़े की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। यदि नौकरी और व्यापार में कोई परेशानी हो तो घोड़े की मूर्ति रखें। इसे अपने संस्थान में लगाएंगे तो सफलता मिलेगी। कहते हैं कि यह नकारात्मक उर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा और सोच का निर्माण करता है। फेंगशुई के अनुसार घर में घोड़े की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है साथ ही घर में सुख-शांति आती है।
 
 
3. हंस की मूर्ति (swan statue) : घर में अतिथि कक्ष में हंस के जोड़ों की मूर्ति स्थापित करें जिससे अपार धन-समृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएगी और घर में हमेशा शांति बनी रहेगी। दो हंसों के जगह आप दो बत्तख या दो सारस के जोड़े की मूर्ति भी लगा सकते हैं। इससे दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहता है।
 
 
4. जहाज (ship statue) : फेंगशुई अनुसार सोने के सिक्कों से भरा समुद्री जहाज की लकड़ी की मूर्ति रखने से भी जीवन में सफलता और तरक्की मिलती है। गोल्डन शीप रखना चाहिए, जिसमें तूफानों से बचने का लंगर लगा हो। मार्केट में सोने के सिक्कों से भरे जहाज की कई मूर्तियां मिलती हैं। आप चाहें इन्हें ऑफिस में भी रख सकते हैं।
 
 
5. मछली की मूर्ति ( fish sculpture) : कई लोग घर में एक्वेरियम में मछली पालते हैं परंतु उससे ज्यादा बेहतर होता है मछली की पीतल या चांदी की मूर्ति बनवाकर घर में रखना। वास्तु और फेंगशुई दोनों के अनुसार यह मूर्ति घर में खुशहाली और शांति को कायम करके उन्नती के रास्ते खोलती है। मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है। इस मूर्ति को आप अपने घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रख सकते हैं। फेंगशुई में गोल्डन फिश का ज्यादा महत्व है।
 
 
6. ऊंट की मूर्ति ( camel statue) : ऊंटी की मूर्ति भी घर में रखने का प्रचलन है। ऊंटों के जोड़े की मूर्ति को ड्राइंगरूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखा जाता है। ऊंट कठिन परिश्रम का प्रतीक है। करियर में उन्नती हेतु या व्यावसायीक प्रतिष्ठानों में ऊंटों की मूर्ति या तस्वीर रखी जाती है। यह मन को स्थिर रखकर सफलता प्रदान करता है। परिवार के लोग मानसिक रूप से सुदृड़ और रिलैक्स रहते हैं।
webdunia
7. तोता की मूर्ति (parrot statue) : फेंगशुई के अनुसार तोता 5 तत्वों का संतुलन स्थापित करने में मददगार साबित होता है। तोते के रंग-बिरंगे पंख वास्तव में पृथ्वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु के प्रतीक हैं। तोता सौभाग्य की वृद्धि करता है। पति और पत्नी में प्रेम संबंध स्थापित करने के लिए भी फेंगशुई के अनुसार तोते के जोड़े को स्थापित किया जाता है। वास्तु के अनुसार तोते की मूर्ति या तस्वीर को अध्ययन कक्ष में रखना चाहिए या जहां बच्चे पढ़ाई करते हैं वहां रखना या लगाना चाहिए।
 
 
8. बैंबू प्लांट (bamboo plant) : बैम्बू प्लांट अर्थात बांस का पौधा। भारतीय वास्तु शास्त्र में भी इसे पवित्र माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। फेंग शुई के अनुसार बांस को सुख, शांति और समृद्धि देने वाला माना गया है। घर के गमले में या लॉन में लगाया जाता है। माना जाता है कि समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही उन्नती करते जाते हैं। बांस का पौधा लगाने से घर में प्रसन्नता और खुशी का माहौल निर्मित होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। बांस का पौधा लगाने से परिवार के लोग निरोगी भी बने रहते हैं।
 
 
9. मनी प्लांट ( Money plant ) : मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती जाती है। मान्यता अनुसार यह प्लांट जितना फैलता है उतना धन बढ़ता जाता है। फेंगशुई के अनुसार इस पौधे से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है और यह सौभाग्य को भी बढ़ता है।
 
 
10. क्रिस्टल ट्री ( Crystal Tree Benefits ) : फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल ट्री को रखने से घर में सुख-शांति बढ़ती है। इसे घर में रखने से धन-समृद्धि भी बढ़ती है। इसे घर में रखने से मान-सम्मान बना रहता है और तरक्की होती रहती है। इसे घर में रखने से घर में हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। खासकर यह कि इसे घर में रखने से खुशनुमा माहौल बना रहता है। यदि घर के उत्तर-पश्चिम अर्थात वायव्य कोण में में रखा जाए तो सौभाग्य में वृद्धि होती है। व्यवसायिक स्थल पर रखने से संपदा मिलती है, इसे बैठकरूम में भी रखा जा सकता है। कहते हैं कि एमेथिस्ट क्रिस्टल ट्री लगाने से दिमाग का संतुलन बना रहता है। बच्चों के कमरे में इसे रखने से अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसे आप किचन या बेडरूम में भी डेकोरेट कर सकते हो। दोनों ही जगह यह मानसिक शांति प्रदान करेगा।
 
 
11. फेंगशुई के तीन (Feng Shui Coin): अक्सर घरों में लाल रिबन से बंधे सिक्के द्वार पर लटकाए जाते हैं। इसके लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है।  मुख्य दरवाजें पर लटकाने से घर में सुख और संपदा आती भी है। धन-समृद्धि के लिए धन की पेटी (कैश बॉक्स) में तीन सिक्के रखें, जो भाग्य की अभिवृद्धि में सहायक होंगे। कर्ज से छुटकारा दिलाते हैं ये तीन सिक्के। ये तीन सिक्के आप हमेशा अपने पास पर्स में रखकर भी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हो और बनते काम बिगड़ रहे हों तो वह भी बनने लगते हैं। इन सिक्कों से नकारात्मक उर्जा दूर होकर घर का वातावरण अच्छा बनाता है। इसके जिस भाग में 4 लिपी का चित्र बना है उसे ऊपर की ओर रखें। इसे सकारात्मक ऊर्जा वाला भाग कहा जाता है। वहीं इसके दूसरे भाग में 2 लिपी का चित्र बना है। इसे नीचे की तरफ रखा जाता है। इसे नकारात्मक ऊर्जा वाला भाग कहा जाता है।
 
 
12. लाफिंग बुद्धा (laughing buddha): कहते हैं इसे घर में रखने से प्रसन्नता के साथ ही पारिवारिक सदस्यों के बीच हंसी वाला माहौल, सुख और समृद्धि बनी रहती है।
 
 
13. कछुआ (Tortoise) : सिक्के मुंह में लिए कछुआ उन्नती के साथ ही धन-समृद्धि का योग बनता है। इसे रखने से आयु भी लंबी होने की मान्यता है। पूर्व और उत्तर दिशा कछुए की स्थापना हेतु सर्वोत्तम मानी गई है। ड्राइंग रूम में कछुआ रख सकते हैं किसी पात्र में जल भरकर। कछुआ धातु का होना चाहिए लकड़ी का नहीं। फेंगशुई के अनुसार घर में कछुआ रखने से उन्नती के साथ ही धन-समृद्धि का योग बनता है। इसे रखने से आयु भी लंबी होने की मान्यता है। पूर्व और उत्तर दिशा कछुए की स्थापना हेतु सर्वोत्तम मानी गई है। ड्राइंग रूम में कछुआ रख सकते हैं किसी पात्र में जल भरकर। कछुआ धातु का होना चाहिए लकड़ी का नहीं।
 
 
14. तीन टांगों वाला मेंढक (Tortoise) : घर में तीन टांगों वाला मेंढक रखने को भी अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि यह भाग्यशाली होता है। इसे आप अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रख सकते हैं। यह भाग्य को जागृत करता है।
 
 
15. विंड चाइम (wind chime) : छोटी-छोटी घंटियों के बंच को विंड चाइम कहते हैं। इसे भी घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने पर घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
 
सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाशिवरात्रि पर्व: भगवान शंकर आशुतोष इन 20 चीजों से होते हैं प्रसन्न, देते हैं शुभ वरदान