Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वास्तु के अनुसार घर में किस दिशा में लगाएं कौन-सी घड़ी, जानिए काम की बातें

हमें फॉलो करें Clock
, शनिवार, 21 मई 2022 (16:04 IST)
Clock
Wall Clock Vastu : घर में दीवार घड़ी सभी के यहां होती है, लेकिन कई लोग इसे उचित दिशा में नहीं लगाते हैं और उचित घड़ी का चयन भी नहीं करते हैं। आओ जानते हैं घड़ी का वास्तु।
 
 
किस दिशा में लगाएं घड़ी- Ghadi kis disha me lagaye :
 
1. पूर्व-उत्तर : अगर आपके घर में पूर्व या उत्तर दिशा में घड़ी लगी है इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। 
 
2. पश्चिम : अगर आप घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएंगे तो घरवाले के मन में सदैव सकारात्मक विचार आते रहेंगे।
 
3. दक्षिण : यदि आपके घर की घड़ी दक्षिण दिशा की ‍दीवाल पर लगी है तो इससे घर के मुखिया की सेहत पर बुरा असर होगा और जिंदगी में उन्नति रुक जाएगी।
 
4. दरवाजे के ऊपर : घर के द्वार के ऊपर लगी घड़ी का द्वारे के नीचे से निकलने वाले जातक पर नकारात्मक प्राभाव पड़ता है।
 
5. खिड़की के पास या ऊपर : घर में खिड़की के पास घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे परिजनों की सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
webdunia
What is vedic ghadi
कौन-सी घड़ी लगाएं घर में- Konsi gadi lagaye ghar mein :
 
1. घड़ी का आकार : गोल आकार की घड़ी सही मानी गई है। इसके अलावा अंडाकार, अष्टभुजाकार और षट्भुजाकार एवम आयताकार घड़ियां भी शुभ मानी जाती है। पेंडुलम वाली घड़ी लगाएं।
 
2. घड़ी का रंग : वुडन कलर, ऑरेंज, सफेद, क्रीम, गुलाबी या पीले रंग की घड़ी लगाएं।
 
3. पेंडुलम वाली घड़ी : पेंडुलम वाली घड़ी उचित दिशा में लगाने से बुरा समय जल्दी बीत गुजर जाता है और व्यक्ति को उन्नति के नए अवसर मिलते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिव के साथ नंदी की पूजा जरूरी है, जानिए कान में मनोकामना बोलने के 6 नियम