Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर की सफाई करने के पहले जान लें ये 10 नियम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vastu Shastra
, बुधवार, 19 जनवरी 2022 (17:16 IST)
Vastu Tips : घर में साफ-सफाई रखना अच्‍छी बात है, परंतु कुछ लोग घर में गंदगी करते रहते हैं और सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखते हैं। इससे कई तरह के वास्तु दोष निर्मित हो जाते हैं। घर की साफ-सफाई करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यहां जानिए साफ- सफाई के सामान्य नियम।
 
 
1. कभी भी ब्रह्ममुहूर्त या संध्याकाल को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। 
 
2. घर के चारों कोने साफ हों, खासकर ईशान, उत्तर और वायव कोण को हमेशा खाली और साफ रखें।
 
3. सप्ताह में एक बार (गुरुवार को छोड़कर) समुद्री नमक से पोंछा लगाने से घर में शांति रहती है। घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर घर में झगड़े भी नहीं होते हैं तथा लक्ष्मी का वास स्थायी रहता है।
 
4. घर में या वॉशरूम में कहीं भी मकड़ी का जाला न बनने दें। बॉथरूप और टॉयलेट को हमेशा साफ सुधरा रखें।
 
5. छपर पर बांस न रखें और किसी भी प्रकार की अनुपयोगी वस्तुएं भी न रखें।
 
6. अपने नाक की या मुंह की गंदगी को इधर-उधर ना फेंके। बार-बार थूकने, झींकने या खासने की आदत को बदलें।
 
7. घर में हर कही गंदगी फैलाने का कार्य न करें। घर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाकर रखें। 
 
8. घर में कहीं भी कचरा या अटाला जमान न होने दें। 
 
9. प्रतिदिन देहरी पूजा करें। घर के बाहर देली (देहली या डेल) के आसपास स्वस्तिक बनाएं और कुमकुम-हल्दी डालकर उसकी दीपक से आरती उतारें। 
 
10, प्रतिदिन सुबह और शाम को कर्पूर भी जलाएं और घर के वातावरण को सुगंधित बनाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धि योग में मनेगी संकष्टी चतुर्थी, सरल पूजा विधि, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय