Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वास्तु से जानिए कैसे बढ़ाएं पति-पत्नी में प्यार

Advertiesment
हमें फॉलो करें vastu tips hindi
पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और विश्वास बहुत जरूरी है। प्यार के सहारे जिंदगी की कठिनतम परिस्थितियों का सामना भी किया जा सकता हैं। इस रिश्ते में मधुरता और खुशियां बनी रहे यह बहुत जरूरी है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार कुछ आसान से टिप्स आपके लिए प्रस्तुत हैं। इन्हें आजमाएं और अपना रिश्ता प्रगाढ़ बनाएं- 
समुद्र के किनारे प्यार का इजहार सिर्फ रोमांटिक ही नहीं होता बल्कि  फेंगशुई के अनुसार भी समुद्र के समक्ष प्यार की शपथ लेना रिश्तों को अटूट बनाता है। समुद्र किनारे नारियल रखकर आने से भी पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। यहां तक कि समुद्र में से निकली सुंदर सिपियां लाकर अपने बेडरूम में रखें तो शुभ ऊर्जा बढ़ती है। हमारी संस्कृति में भी समुद्र देवता माने गए हैं। 

घर में याद रखें कि पति-पत्नी का कमरा दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो। 

webdunia
कमरा आयताकार हो तो दांपत्य जीवन में प्यार बना रहता है। कमरे में नक्काशीदार दर्पण लगाएं। और यह बेड के दाएं या बाएं और हो ना कि सामने या पीछे... 
 
कमरे का रंग भी प्यार को प्रभावित करता है। कमरे में हल्के और आंखों को सुहाते रंगों का प्रयोग करें। 

पिंक या परपल कलर की बेड शीट प्रयोग करें जिस पर फूलों की सुंदर आकृति बनी हो। 

webdunia
प्यार में जोश के लिए लाल और नीले रंग की बेड शीट आजमा सकते हैं। 
 
कमरे में पति-पत्नी का साथ में मुस्कुराता बड़ा चित्र अवश्य लगाएं। 

कमरे में मोर पंख अवश्य रखें। 

webdunia
जहां सिरहाना हो वहां छोटी सी पीतल या चांदी की बांसुरी रखें। 
 
मिट्टी के कटोरे में ताजे देसी गुलाब की पत्तियां डाल कर रखें। 
 
कमरा हमेशा साफ'सुथरा और सुगंधित रखें। 
 
शुक्रवार के दिन खुशबू खरीदें। 
 
कमरे में मैंड्रिन डक्स की मूर्ति, तस्वीर और लव बर्ड्स सजाकर रखें। 
 
कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति रखें। 

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi